{"_id":"6ab8f0d4c390e227d70f4a08","slug":"video-du-to-ease-fee-burden-on-needy-students-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीयू जरूरतमंद छात्रों की फीस का बोझ करेगा कम, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू जरूरतमंद छात्रों की फीस का बोझ करेगा कम, देखें रिपोर्ट
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने जरूरतमंद छात्रों के फीस संबंधी आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर(डीएसडब्ल्यू) ने इस वर्ष के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम(एफएसएस) की घोषणा कर दी है। इसके तहत पात्र छात्रों को फीस में अधिकतम 15 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।
डीएसडब्ल्यू के एक अधिकारी के अनुसार स्कीम के तहत जिन छात्रों की पारिवारिक सालाना आय चार लाख रुपये तक है उनको फीस में 100 फीसदी की माफी मिलेगी। हालांकि इसकी अधिकतम सीमा 15 हजार रुपये तय की गई है। जबकि चार लाख से अधिक और आठ लाख रुपये तक पारिवारिक आय वाले छात्रों को फीस में 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसकी अधिकतम सीमा 10 हजार रुपये रहेगी। इस स्कीम का लाभ डीयू के विभागों, संस्थानों और केंद्रों में पढ़ने वाले रेगुलर यूजी-पीजी के बोनाफाइड छात्र उठा सकेंगे। जबकि कॉलेजों, बीटेक (सीआईसी को छोड़कर), पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ, एसओएल और एनसीवेब के छात्र स्कीम के दायरे में नहीं होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।