Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Anhad Naad resonated at Chhatarpur Shaktipeeth in Delhi a special healing session was held during Navratri
{"_id":"6ad24cbe0feee27c140d9ef3","slug":"video-anhad-naad-resonated-at-chhatarpur-shaktipeeth-in-delhi-a-special-healing-session-was-held-during-navratri-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र
नवरात्रि के पावन अवसर पर छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में शुक्रवार को अनहद नाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-128 निवासी प्रसिद्ध एनर्जी हीलर एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक रेखा मल्होत्रा द्वारा आयोजित इस विशेष सत्र में दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य विषय इच्छा पूर्ति और मन की शांति रहा। सत्र के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’मंत्र का जाप किया। मान्यता है कि सच्चे भाव से की गई प्रार्थना मां के दरबार में कभी खाली नहीं जाती। रेखा मल्होत्रा ने कहा जब मन पूरी तरह शांत होता है, तभी भीतर अनहद नाद सुनाई देता है। ममता और वात्सल्य ही वे अदृश्य धागे हैं, जिनसे परमात्मा ने हम सबको एक-दूसरे से जोड़ रखा है। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने आभामंडल शुद्धि और आंतरिक अवरोधों को दूर करने का अभ्यास किया। बताया गया कि रेखा मल्होत्रा पिछले 20 वर्षों से ऊर्जा हीलिंग, ध्यान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों को आत्मिक संतुलन व सकारात्मक ऊर्जा की ओर प्रेरित कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।