Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
A conspiracy to murder farmer was hatched abroad in Delhi
{"_id":"6ab6755f3c430fc4ba0b91ce","slug":"video-a-conspiracy-to-murder-farmer-was-hatched-abroad-in-delhi-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"विदेश में रची जा चुकी थी किसान की हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी उत्तरी जिला के पूंठगांव में आपसी रंजिश में एक किसान की हत्या की साजिश विदेश में रची जा चुकी थी। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का करीबी विक्की हडल अपने नजदीकियों की मदद से इस घटना को अंजाम देने के लिए पीड़ित की रेकी करवा रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित किसान को कुछ लोगों के पीछा करने का अहसास हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने छानबीन करते हुए साजिश में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उत्तरी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू (29), सुमित (29), केशव उर्फ नोनू (19), इशू (20) और सागर डबास (करीब 25) के रूप में हुई है। रिंकू और सुमित पानीपत के इसराना जबकि अन्य आरोपी दिल्ली के सुल्तानपुर डबास के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से बरेटा और इटली निर्मित पिस्टल समेत पांच पिस्टल, दस कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।