फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aastha Kunj Case victim told story of night three of them held knife to my throat and brutalized me

आस्था कुंज केस: पीड़िता की जुबानी उस रात की कहानी, बोली- तीनों ने मेरे गले पर चाकू रख की दरिंदगी, मैं रोती रही

Fri, 25 Sep 2026 07:16 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 25 Sep 2026 07:16 PM IST
सार

आसिफ ने मेरे कपड़े उतारे, उसे एक लाल बेंच पर लिटाया और दूसरे आरोपी हेमू को पहरा देने के लिए कहा। पीड़िता ने रोते हुए पुलिस को बताया कि वह (आसिफ) मेरी गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म कर रहा था। मैं रो रही थी, मुझे बहुत दर्द हो रहा था। 

विज्ञापन
Aastha Kunj Case victim told story of night three of them held knife to my throat and brutalized me
आस्था कुंज पार्क में सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुए जघन्य सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को दिए गए अपने शुरुआती बयान में पीड़िता ने उस डरावनी रात का खौफनाक मंजर बयां किया है, जिसे पढ़कर किसी की भी रूह कांप जाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि किस तरह आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और इस दौरान वह दर्द से कराहती रही।

विज्ञापन

घटना कब और कहां
यह घटना 21 सितंबर की शाम को दक्षिण दिल्ली के 142 एकड़ में फैले विशाल आस्था कुंज पार्क की है। पीड़िता और उसका 17 वर्षीय दोस्त कालकाजी मंदिर में पूजा करने के बाद पार्क में गए थे और वहां एक बेंच पर बैठकर चिप्स खा रहे थे। तभी वहां तीन संदिग्ध युवक पहुंचे। आरोपियों ने उनसे कहा कि तुम लोग इस समय यहां क्यों आए हो? यहां आना मना है। इसके बाद उन्होंने जबरन दोनों को अलग कर दिया और पार्क के अलग-अलग हिस्सों में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू के बल पर दिया घिनौनी वारदात को अंजाम
बयान के मुताबिक, जब डरी-सहमी किशोरी ने उन्हें अलग न करने की गुहार लगाई और कहा कि अगर कोई बात है तो उसकी मां से बात कर लें, तो एक आरोपी ने कहा, 'आसिफ भाई, गन निकाल।' आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और किशोरी को एक सुनसान कोने में ले गए, जहां उसे चाकुओं से डराया गया।

विज्ञापन

गर्दन पर चाकू रख की दरिंदगी
पीड़िता के अनुसार, मुख्य आरोपी आसिफ ने उसके कपड़े उतारे, उसे एक लाल बेंच पर लिटाया और दूसरे आरोपी हेमू को पहरा देने के लिए कहा। पीड़िता ने रोते हुए पुलिस को बताया कि वह (आसिफ) मेरी गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म कर रहा था। मैं रो रही थी, मुझे बहुत दर्द हो रहा था। इसके बाद आरोपी हेमू उसे दूसरी बेंच पर ले गया और चाकू के बल पर उसका यौन शोषण किया। तीसरे आरोपी, जिसकी पहचान दीपु के रूप में हुई है, उसने भी चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न किया।

धमकी देकर लौटाए फोन और फिर की पुलिस कॉल
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसके अंतःवस्त्रों को छोड़कर बाकी कपड़े पहनने को दिए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि अगर किसी को भी इस बारे में बताया, तो वे दोनों को जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन वापस लौटा दिए और उन्हें पार्क से बाहर ले आए। पार्क से बाहर आने के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने अपने दोस्त को पूरी बात बताई, जिसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया गया।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा पर उठे सवाल
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रात करीब 8:45 बजे पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम आस्था कुंज पार्क के गेट नंबर-7 के पास पहुंची। पीड़िता ने फोरेंसिक साइंस टीम और क्राइम टीम को उस जगह की शिनाख्त कराई जहां वारदात हुई थी। पुलिस ने मौके से कंडोम और अन्य जैविक साक्ष्य बरामद किए हैं, जिन्हें डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है।

गिरफ्तारी और एनकाउंटर
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी आसिफ घायल भी हुआ है। इस भयावह घटना के बाद 142 एकड़ में फैले आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्क के कई हिस्सों में अंधेरा, टूटी हुई चारदीवारी और कई एंट्री गेट होने के कारण अंधेरे के बाद यहाँ सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed