{"_id":"688e1b5065c9f2d37f0af24c","slug":"video-water-supply-through-tanker-in-supertech-ecovillage-society-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसाइटी में टैंकर से हुई सप्लाई, बाल्टियों से फ्लैट तक पहुंचाया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसाइटी में टैंकर से हुई सप्लाई, बाल्टियों से फ्लैट तक पहुंचाया पानी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:36 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसाइटी के 10 से अधिक टावरों में रहने वाले निवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दिन भर पानी नहीं होने पर सोसाइटी में टैंकर से पानी की सप्लाई की गई। टैंकर से बाल्टी भरकर निवासियों को फ्लैट तक ले जाना पड़ा। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में उनकी स्थिति गांव से भी खराब हो गई है। सुविधाओं के नाम पर केवल समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को गई बिजली शुक्रवार को आई। अब पानी की समस्या खड़ी हो गई है। निवासियों ने बताया कि सोसायटी में कुल 52 टावर है, जिसमें 6500 परिवार रहते हैं। आए दिन यहां कोई न कोई समस्या लगी रहती है। निवासियों ने सोसायटी के ग्रुप पर आवाज उठाई है कि पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
सोसाइटी में रहने वाले मनीष कुमार ने बताया कि लाखों रुपये देकर फ्लैट बाल्टियों से पानी ढोने के लिए नहीं खरीदे गए थे। निवासियों के हिसाब से पानी के टैंकर बिल्डर प्रबंधन द्वारा पर्याप्त नहीं मांगे गए। पानी के टैंकर से अंडरग्राउंड वॉटर टैंक तो भरे गए, लेकिन उसे सभी टावरों में पानी नहीं पहुंचा, जिससे बाकी के लोगों को पानी के बिना ही रहना पड़ा। ऐसे में लोगों ने बाजार से पानी की बोतल खरीद कर मंगाई, जिसे उन्होंने घर के जरूरी कार्य और खाना बनाने का काम किया। वहीं समीर ने बताया कि मोटर खराब हो गई है। जिसके कारण कई टावरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। परिसर में लगातार पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। अभी करीब एक महीने पहले ही पानी की किल्लत से पूरी सोसाइटी परेशान रही थी। इस दौरान करीब 3 दिनों बाद पानी की समस्या का समाधान हुआ था। लगातार बिल्डर प्रबंधन और प्राधिकरण से पानी की समस्या के समाधान के लिए मांग कही जाती है, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। वहीं, शिकायत करने पर मेंटेनेंस प्रबंधन और प्राधिकरण एक दूसरे की कमी बताकर बात को टाल देते हैं। वहीं, लोगों को कई दिक्कत हो का सामना करना पड़ता है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की कई सोसाइटियों के बेसमेंट से पानी नहीं निकलने के कारण बदबू आने लगी है। निवासियों ने बताया कि बेसमेंट में पार्किंग के लिए जाने पर गंदी बदबू का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को हुई बारिश में एम्स ग्रीन एवेन्यू, निराला एस्टेट, अजनारा होम्स, श्री राधा स्काई गार्डन, इराेज संपूर्णम, एलिगेंट विले, ला रेजिडेंसिया सोसायटी, आम्रपाली की परियोजनाओं समेत समेत सोसाइटियों में जलभराव हो गया था। निवासियों ने बताया कि गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बिल्डर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।