{"_id":"6ab92c917e48161ddb0ccc4e","slug":"video-problem-of-illegal-shops-and-vehicles-coming-from-wrong-direction-in-greater-noida-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अवैध दुकानें व गलत दिशा से आने वाले वाहनों की समस्या निवासियों को दे रही दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अवैध दुकानें व गलत दिशा से आने वाले वाहनों की समस्या निवासियों को दे रही दर्द
ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी के बाहर खुला नाला होने से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। नाले को ढकने के लिए कई बार प्राधिकरण से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं सोसाइटी के गेट के आसपास रात के समय लोग शराब पीते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। ग्रेनो वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी के निवासियों ने इन गंभीर मुद्दों को अमर उजाला संवाद में उठाया।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के आसपास लावारिस कुत्तों की संख्या काफी अधिक है। इसके अलावा सोसाइटी के गेट के पास स्कूल बसें खड़ी हो जाती हैं, जिससे कई बार लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने स्कूल बसों के लिए अलग से बस स्टैंड बनाने की मांग की। सोसाइटी की मार्केट में आए दिन चोरी की घटनाएं होती हैं। कई लोग अपनी दुकानों के आगे अतिरिक्त दुकानें लगवा लेते हैं, जिससे मार्केट में भीड़ बढ़ जाती है। निवासियों का कहना है कि अवैध दुकानों को हटाने के लिए कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई के बजाय एओए को ही नोटिस भेज दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।