{"_id":"6ab8d2d375bd44e2ce0369af","slug":"video-car-overturns-on-agra-lucknow-expressway-three-youths-die-after-falling-into-gorge-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, खाई में गिरे तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, खाई में गिरे तीन युवकों की मौत
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पीछे की सीट पर बैठे तीन युवक छिटककर करीब 60 फीट गहरी खाई जा गिरे। पत्थरों पर गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस, यूपीडा और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई से शवों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी फतेहाबाद भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। दिल्ली के पालम गांव निवासी यशवंत कुमार कार से अपने रिश्तेदार बलिया के सहतवार में जयप्रकाश के गाव मंगित छाप जा रहे थे। उनके साथ दिल्ली के दुर्गा पार्क के और मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली निवासी चंद्रकांत खिरवार बैठे थे। पीछे की सीट पर दिल्ली के सागरपुर निवासी भूपेंद्र,जयप्रकाश और जयप्रकाश के गांव के कपिल बैठे थे। पांचों की दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 15.400 पर कार की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण चालक यशवंत कार से नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटी। पीछे की सीट पर बैठे भूपेंद्र, कपिल और जयप्रकाश कार का पिछला शीशा तोड़कर हवा में उछलते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरे। पत्थरों पर गिरने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों में भूपेंद्र (32) पुत्र दलबीर सिंह निवासी आरजेड-107 (जीएफ), गली नंबर चार, दुर्गा पार्क, पालम गांव, नई दिल्ली, कपिल (30) पुत्र सुरेश निवासी सागरपुर, दिल्ली और जयप्रकाश (29) पुत्र ओमप्रकाश खरवार निवासी बलिया हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।