{"_id":"6ab3d460b1edfd232d0a2d1a","slug":"video-ground-report-on-dilapidated-state-of-devla-school-in-greater-noida-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवला स्कूल की बदहाली: बेटियों की सुरक्षा को लेकर डरे अभिभावक, बरसात में तालाब बन जाता है रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवला स्कूल की बदहाली: बेटियों की सुरक्षा को लेकर डरे अभिभावक, बरसात में तालाब बन जाता है रास्ता
ग्रेटर नोएडा के देवला गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में बदहाली का मामला सामने आया है। स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावक चिंतित हैं और इसी वजह से वे अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। बरसात के दौरान स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल की स्थिति की पड़ताल की। इससे पहले मंगलवार को सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने भी स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। वहीं, स्कूल की स्थिति को लेकर विभाग के 96 फीसदी कायाकल्प के दावे पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।