{"_id":"6a882dbe2469925d1e031194","slug":"video-greater-noida-scheduled-caste-students-have-not-yet-received-scholarships-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, विभाग के लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, विभाग के लगा रहे चक्कर
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 04:21 PM IST
Link Copied
अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिल पाई है। छात्रवृत्ति के लिए परेशान विद्यार्थी लगातार समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को भी कई विद्यार्थी विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और करीब दो घंटे तक अधिकारी के आने का इंतजार करते रहे। अधिकारी के नहीं पहुंचने पर विद्यार्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा। छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति को लेकर कई दिनों से विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय के बाहर बैठे तीन विद्यार्थियों ने बताया कि वे छात्रवृत्ति की जानकारी लेने के लिए कई बार विभाग आ चुके हैं। हर बार उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। विद्यार्थियों का कहना है कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई से जुड़े खर्चों को पूरा करने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने विभाग से जल्द छात्रवृत्ति जारी कराने की मांग की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वह अनुसूचित जाति आयोग से जुड़े एक मामले के सिलसिले में दिल्ली गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याएं सुनने के लिए विभागीय कर्मचारी को निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।