{"_id":"6a296796066826d44a09abac","slug":"video-a-stray-dog-attacked-a-girl-in-noida-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुत्तों का आतंक बरकरार, प्राधिकरण के जिम्मेदार मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों का आतंक बरकरार, प्राधिकरण के जिम्मेदार मौन
शहर के सेक्टर व सोसाइटियों में रहने वालों के लिए कुत्ते जी का जंजाल बनते जा रहे है। कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार के बाद बुधवार को सेक्टर बीटा एक में लावारिस कुत्ते ने एक लड़की को अपना शिकार बना लिया। कुत्ते ने बच्ची के पैर पर काट लिया। ऐसे में आसपास के लोगों ने आकर उसकी जान को बचाई। लोगों का आरोप है कि आए दिन सेक्टर में घटनाएं बढ़ती जा रही है। आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी केवल शेल्टर होम बनाने की बात कर रहे हैं,लेकिन अब तक कुछ भी काम धरातल पर नहीं है। लावारिस कुत्ते लोगों को लगातार काटते जा रहे हैं।
सेक्टर के महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि बुधवार सुबह पार्क से जाते समय एक बच्ची पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया, इस दौरान कुत्तों द्वारा बच्ची के पैर पर काट लिया गया। उनका कहना है कि सेक्टर में लगातार कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। अभी सोमवार को एक बच्ची के पीछे लावारिस कुत्ते भाग लिए थे, जिससे जान बचाने के लिए भागते समय वह नीचे गिर गई और कुत्तों द्वारा उसके शरीर पर जगह-जगह काट लिया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वही, इस तरह की घटनाओं से लोगों को घर से बाहर अकेला निकालने में डर लग रहा है। प्राधिकरण से शिकायत की जाती है, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई करने को लिए तैयार नहीं है। लावारिस कुत्तों के आतंक से सभी लोग परेशान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।