Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Youth Congress held torchlight procession in Gurugram to protest against arrest of Congress leaders
{"_id":"6a60e94f43ec6a53ad078cbc","slug":"video-youth-congress-held-torchlight-procession-in-gurugram-to-protest-against-arrest-of-congress-leaders-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुग्राम में युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुग्राम में युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला
दिल्ली में पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुई कथित बर्बरता के विरोध में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुग्राम में हरियाणा युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर रोष प्रकट किया। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में निकाला गया यह जुलूस भीम नगर चौक से शुरू होकर सेक्टर-4 और सेक्टर-7 चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। कटारिया ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार ने विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कायरतापूर्ण कार्रवाई की है। इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रभारी खुशबु शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर जवाब देने के बजाय विरोध करने वालों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ किया गया कथित दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।