{"_id":"695a354926eb0f29e80617c5","slug":"video-a-woman-and-two-police-officers-mistreated-the-young-men-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर के सामने से गाड़ी हटाने को बोलने पर शराबी महिला ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने से गाड़ी हटाने को बोलने पर शराबी महिला ने जमकर किया हंगामा
मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर बिजलीघर के समीप स्थित अपने मकान के सामने खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए कहना युवक अभिषेक नेहरा और उसके साथी को महंगा पड़ गया। गाड़ी हटाने के लिए कहने से बौखलाई महिला और निवाड़ी थाने के दो दरोगाओं ने जमकर बवाल काटा। हंगामा करते हुए महिला ने जातिसूचक शब्द कहे। बोली कि जाट हूं कोई अनुसूचित जाति की नहीं हूं। भट्ठा मालकिन हूं ऐसी 50 थार खड़े खड़े खरीद दूंगी। दरोगाओं ने भी वर्दी का पूरा रौब जमाया और अभिषेक व उसके साथी को जमकर हड़काया। अभिषेक ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है। घटना से जुडे़ दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। घटना 21 दिसंबर की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।