{"_id":"6a8d9d180a414c1d75016777","slug":"video-wife-murdered-her-husband-in-collusion-with-her-lover-in-faridabad-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, शव गड्ढे में दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, शव गड्ढे में दबाया
फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के गांव मोजाबाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव को घर के पास गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त अमन यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी केशव निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश और उसके प्रेमी कामत निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि कामत मृतक श्यामवीर के साथ गांव मोजाबाद स्थित मकान में रहता था। इसी दौरान उसके मृतक की पत्नी केशव के साथ संबंध बन गए थे। श्यामवीर को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके चलते वह पत्नी से शराब के नशे में अक्सर झगड़ा करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।