Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
Preparations have now begun to transform the massive mounds of fly ash—a source of pollution in the Aravalli hills for years—into a green landscape.
{"_id":"6a4e64f4d1bb9f89570580e9","slug":"video-preparations-have-now-begun-to-transform-the-massive-mounds-of-fly-ash-a-source-of-pollution-in-the-aravalli-hills-for-years-into-a-green-landscape-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अरावली की पहाड़ियों में वर्षों से प्रदूषण का कारण बनी फ्लाई ऐश (कोयले की राख) के विशाल ढेर को अब हरियाली में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली की पहाड़ियों में वर्षों से प्रदूषण का कारण बनी फ्लाई ऐश (कोयले की राख) के विशाल ढेर को अब हरियाली में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है।
अरावली की पहाड़ियों में वर्षों से प्रदूषण का कारण बनी फ्लाई ऐश (कोयले की राख) के विशाल ढेर को अब हरियाली में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग 150 एकड़ में फैले फ्लाई ऐश डंपिंग ग्राउंड पर वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण का प्रयोग करेगा। योजना के तहत पहले चरण में 50 एकड़ क्षेत्र में करीब पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरे क्षेत्र में लागू किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अरावली के पर्यावरणीय संतुलन को बहाल करना और प्रदूषण कम करना है।
यह 150 एकड़ भूमि हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन (एचपीजीसीएल) की है। जब यहां थर्मल पावर प्लांट संचालित था, तब कोयला जलने के बाद निकलने वाली फ्लाई ऐश को पाइपलाइन के माध्यम से इस क्षेत्र में डंप किया जाता था। वर्षों में यहां राख का विशाल ढेर बन गया, जिससे आसपास के गांवों और रिहायशी क्षेत्रों में धूल उड़ने, सांस संबंधी बीमारियों, एलर्जी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ने लगीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।