{"_id":"694c15d41059e064530c2c3d","slug":"video-pile-of-garbage-was-set-on-fire-in-front-of-geeta-ashram-in-faridabad-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad Fire: फरीदाबाद में गीता आश्रम के सामने कूड़े के ढेर में लगाई आग, जहरीला धुआं फैलने से राहगीरों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad Fire: फरीदाबाद में गीता आश्रम के सामने कूड़े के ढेर में लगाई आग, जहरीला धुआं फैलने से राहगीरों को परेशानी
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित गीता आश्रम के सामने सफाई के बाद कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। कूड़े से उठते जहरीले धुएं के कारण राहगीरों, स्थानीय निवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाके के निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग लखनलाल ने बताया कि यहां अक्सर साफ-सफाई के बाद लोग कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। इतना ही नहीं, पूरे शहर में कई स्थानों पर इसी तरह खुलेआम कूड़ा जलाया जा रहा है। उनका कहना है कि लोगों की नजर में यह कोई अपराध नहीं रह गया है और न ही किसी को कार्रवाई का डर है, क्योंकि सरकार भले ही कागजों में सख्ती दिखाती हो, लेकिन धरातल पर नियमों का पालन और कार्रवाई नजर नहीं आती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।