{"_id":"6a60e6ac7adc5daa2b053ec6","slug":"video-dehradun-bjp-workers-marched-towards-congress-bhawan-police-stopped-them-at-kanak-chowk-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dehradun: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस भवन कूच, पुलिस ने कनक चौक पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस भवन कूच, पुलिस ने कनक चौक पर रोका
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए घटनाक्रम के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगुवाई में कांग्रेस भवन का घेराव करने के लिए कूच किया। जुलूस की शक्ल में निकले हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कनक चौक पर लगे बैरियर पर रोक लिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई।
भाजपा कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर इकट्ठा हुए और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस भवन के लिए निकले। पुलिस प्रशासन ने कनक चौक पर बैरियर लगाकर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी थी। सभी कार्यकर्ताओं को यहां रोक लिया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक मूल्य के विपरीत काम कर रहे हैं। वह गैर जिम्मेदाराना तरीके से लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत कर हरे हैं। उनका इस प्रकार का कार्य समाज हित के लिए नहीं है जिसकी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निंदा करता है। भट्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष होते हुए भी अपने पद की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।