{"_id":"68a2eaa02bea71e78202b251","slug":"video-ban-on-sp-cycle-rally-in-protest-against-greater-noida-vote-theft-2025-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: वोट चोरी के विरोध में सपा की साइकिल रैली पर रोक, कई नेता-कार्यकर्ताओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: वोट चोरी के विरोध में सपा की साइकिल रैली पर रोक, कई नेता-कार्यकर्ताओं को रोका
वोट चोरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को साइकिल रैली निकालने की कोशिश की, लेकिन ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इसे रोक दिया। सपा नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए वे साइकिल यात्रा कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने बताया कि सपा नेता बिना अनुमति रैली निकालना चाहते थे। जिसकी कोई पूर्व सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोका गया। वहीं सपाइयों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।