{"_id":"6b07c70f1118fcefe8048ab8","slug":"govinda-may-debut-in-south-cinema-by-allu-arjun-film-raaka-deepika-already-casted-in-film-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा: क्या अल्लू अर्जुन की फिल्म से साउथ में डेब्यू करेंगे अभिनेता? दीपिका पहले से हैं प्रोजेक्ट का हिस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा: क्या अल्लू अर्जुन की फिल्म से साउथ में डेब्यू करेंगे अभिनेता? दीपिका पहले से हैं प्रोजेक्ट का हिस्सा
Thu, 26 Nov 2026 11:15 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:15 AM IST
सार
- अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।
- मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं।
- पहले इस फिल्म का टाइटल #AA22xA6 था। बाद में मेकर्स ने इसका टाइटल बदल दिया।
विज्ञापन
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इस बीच खबरें हैं कि बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इस फिल्म से जुड़ सकते हैं। 'राका' में एक रोल के लिए उन पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या साउथ सिनेमा में कदम रखेंगे गोविंदा?
मीडिया में चल रही ऐसी खबरें अगर सच होती हैं, तो 'राका' के जरिए गोविंदा साउथ इंडियन सिनेमा में कदम रखेंगे। एटली 'राका' का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण को एक साथ ला रही है। अगर गोविंदा इसमें शामिल होते हैं, तो बॉलीवुड से एक और जाना-माना चेहरा इस फिल्म का हिस्सा बन जाएगा।

दीपिका पादुकोण ने राका में किए एक्शन सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
अहम हो सकता है कि गोविंदा का रोल
हालांकि 'राका' में गोविंदा की एंट्री के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी बताया जा रहा है कि कहानी के लिहाज से गोविंदा को एक छोटा लेकिन अहम रोल मिल सकता है। स्क्रीन टाइम कम होने के बावजूद, कहानी के नजरिए से उनका रोल काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

ये कलाकार हो सकते हैं 'राका' का हिस्सा
माना जा रहा है कि 'राका' में कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि राम्या कृष्णन, योगी बाबू और जिम सर्भ की भी इसमें अहम भूमिकाएं हैं। शुरुआत में इस फिल्म की घोषणा वर्किंग टाइटल #AA22xA6 के तहत की गई थी। बाद में मेकर्स ने इसके आधिकारिक टाइटल 'राका' का खुलासा किया।

दिपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा की तारीफ में क्या बोले गोविंदा?
- दिलचस्प बात यह है कि इस साल जून में मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंदा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में बात की थी।
- अभिनेता ने बताया कि उन्होंने लगभग 15 साल पहले ही इस इंडस्ट्री के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी कर दी थी।
- उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने अपने एक दोस्त से कहा था कि अगले 10 वर्षों में आप दक्षिण भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ते हुए देखेंगे।'
- गोविंदा की सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म 'रंगीला राजा' थी, जो 18 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में आई थी।