फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Cache of weapons recovered from a Naxal dump in the Lanka Hill forest of Bedre.

लंका पहाड़ी के जंगल में नक्सली डंप का भंडाफोड़: एसएलआर-इंसास से बीजीएल लॉन्चर तक हथियार बरामद

Tue, 22 Sep 2026 05:40 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 05:40 PM IST
सार

बेदरे थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने लंका पहाड़ी के जंगल से जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। डंप से एसएलआर, एलएमजी, इंसास, बीजीएल लॉन्चर, ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में कारतूस मिले हैं।
 

विज्ञापन
Cache of weapons recovered from a Naxal dump in the Lanka Hill forest of Bedre.
बरामद नक्सली डंप

विस्तार

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया माओवादी डंप बरामद किया है। मौके से हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में संदिग्ध स्थान का पता चला। तलाशी लेने पर जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


डंप से क्या-क्या मिला?
बरामद सामग्री में एक एसएलआर, एक एलएमजी राइफल, एक इंसास राइफल, एक .315 बोर बंदूक और दो बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं। इसके अलावा 17 बीजीएल सेल, एक चाइना हैंड ग्रेनेड, 49 एसएलआर राउंड, 15 .315 बोर राउंड और 15 बीजीएल कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को चार एसएलआर मैगजीन और एक .315 बोर मैगजीन सहित अन्य सामग्री और उपकरण भी मिले हैं। बरामद हथियारों और सामग्री को जब्त कर डंप से जुड़े लोगों की पतासाजी की जा रही है।

सितंबर में कई इलाकों से मिले नक्सली डंप
पुलिस के मुताबिक, सितंबर महीने में बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर माओवादियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए कई डंप बरामद किए गए हैं।

20 सितंबर को भैरमगढ़ क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से एके-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद किए गए थे। 16 सितंबर को फरसेगढ़ क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से हथियार, कारतूस, जिलेटिन और वॉकी-टॉकी सहित अन्य सामग्री मिली थी। 


इसी तरह 10 सितंबर को मिरतुर क्षेत्र के इंद्रपाल जंगल से वायर, डेटोनेटर और ग्रेनेड बरामद किए गए थे। वहीं 1 सितंबर को भोपालपटनम क्षेत्र के नीलमड़गु जंगल से 12 बोर देशी कट्टा, बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल सेल और कारतूस बरामद हुए थे। लगातार हो रही इन बरामदगियों के बीच लंका पहाड़ी के जंगल से मिले इस डंप को भी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

बरामद नक्सली डंप

बरामद नक्सली डंप

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed