फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalite dump recovered from the Utla forest in Bhairamgarh

सीजी: भैरमगढ़ के उतला जंगल में नक्सली डंप बरामद, AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस मिले

Mon, 21 Sep 2026 01:18 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 01:18 PM IST
सार

बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला जंगल में पुलिस ने जमीन में छिपाकर रखा नक्सली डंप बरामद किया। कार्रवाई में AK-47, .315 बोर रायफल, सिंगल शॉट रायफल, 9 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन और 76 जिंदा कारतूस मिले।

विज्ञापन
Naxalite dump recovered from the Utla forest in Bhairamgarh
बरामद डंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। पुलिस ने डंप से एक AK-47 रायफल, .315 बोर रायफल, सिंगल शॉट रायफल और 9 एमएम पिस्टल समेत हथियार व 76 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का ने डीआरजी और थाना भैरमगढ़ से रवाना पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग दी।
विज्ञापन


पढ़ें:  एक महीने से गायब थी बहन, भाई घर पहुंचा तो खुला खौफनाक राज; सेप्टिक टैंक में मिला सड़ा हुआ शव
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जवानों ने ग्राम उतला के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जमीन के अंदर गाड़कर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला। जवानों ने डंप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री में 01 AK-47 रायफल, 01 .315 बोर रायफल, 01 सिंगल शॉट रायफल, 01 नग 9 एमएम पिस्टल, 02 AK-47 मैगजीन, 45 AK-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के 06 जिंदा राउंड शामिल हैं। बरामद हथियार और अन्य सामग्री को थाना भैरमगढ़ लाया गया है। मामले में पुलिस द्वारा विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed