फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   The self-manifested Shivalinga that appeared in the dense forests became a center of faith in Kondagaon

कोंडागांव: घने जंगलों में प्रकट स्वयंभू शिवलिंग बना आस्था का केंद्र, महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 14 Feb 2026 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 08:11 PM IST
The self-manifested Shivalinga that appeared in the dense forests became a center of faith in Kondagaon
कोंडागांव जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम मड़ानार के घने जंगलों के बीच स्थित स्वयंभू शिवलिंग आज श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बन चुका है। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस स्थल पर प्रतिदिन दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है, वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां अप्रत्याशित भीड़ उमड़ती है। जंगल के एक छोटे नाले के किनारे, जिसे स्थानीय लोग ‘उलट पानी’ का रास्ता कहते हैं, भगवान शिव विराजमान हैं।

स्थानीय समिति के सदस्यों के अनुसार इस स्थल की पहचान अगस्त 2023 में सावन माह के तीसरे सोमवार को हुई। गांव की एक आठ वर्षीय बालिका अपनी दादी के साथ जंगल में बोड़ा-फूटू (जंगली कंद-मूल) खोजने गई थी। तभी उसने नाले के पास तेज रोशनी और दिव्य दृश्य देखा। बच्ची के बुलाने पर जब उसकी दादी वहां पहुंचीं तो उन्होंने पानी की अनवरत धार से अभिषिक्त होता शिवलिंग देखा। इस अद्भुत दृश्य की जानकारी गांव में दी गई। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवस्थापना कर पुष्टि की कि यहां स्वयंभू शिव प्रकट हुए हैं। इसके बाद से यहां नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई।

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि आश्चर्यजनक रूप से आसपास कोई स्थायी नदी, तालाब या बड़ा जलस्रोत नहीं है, इसके बावजूद पूरे वर्ष शिवलिंग पर पानी की पतली धारा टपकती रहती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह चमत्कारिक घटना भगवान शिव की कृपा का प्रतीक है। प्रारंभ में शिवलिंग का आकार छोटा था, किंतु लोगों का दावा है कि समय के साथ इसकी चौड़ाई बढ़ती जा रही है। स्थल पर पहले से नंदी और गणेश जी की पाषाण प्रतिमाएं भी विद्यमान हैं, जिससे इसकी धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजन समिति द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घने जंगलों के बीच स्थित यह स्थान अब क्षेत्र की धार्मिक पहचान बनता जा रहा है और श्रद्धालुओं के लिए आस्था एवं विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: ये सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ ही तमाम मां-बहनों की लड़ाई

14 Feb 2026

Weather Update: Uttar Pradesh में जारी हुआ बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल।

14 Feb 2026

VIDEO: महाशिवरात्रि से पहले सोरों में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाट पर 25 किमी लंबी कतारें

14 Feb 2026

VIDEO: अति संवेदनशील केंद्रों पर इंस्पेक्टर तैनात, स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग 6 महीने सुरक्षित

14 Feb 2026

महागुण मंत्रा–2 सोसाइटी के निवासियों का महागुण कार्यालय में जमकर हंगामा

14 Feb 2026
विज्ञापन

यमुनानगर: हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 Feb 2026

राहुल गांधी का भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर हमला, किसान नेताओं संग आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन

भिवानी की बेटी ने यूजीसी नेट परीक्षा में पाया ऑल इंडिया में छठा रैंक, किया गया सम्मानित

14 Feb 2026

Shimla: वीकेंड के साथ वैलेंटाइन डे पर शिमला के रिज और मालरोड पर बढ़ी सैलानियों की चहल-पहल

14 Feb 2026

Solan: शिवरात्री पर्व पर प्रसिद्ध जटोली मंदिर में दो दिन होगा भव्य आयोजन

14 Feb 2026

रायबरेली में बजरंग दल और विहिप ने वैलेंटाइन्स डे का किया विरोध, फूंका पुतला

14 Feb 2026

बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में लगने लगा श्रद्धालुओं का तांता

14 Feb 2026

VIDEO: 154 केंद्रों पर पुलिस पहरा, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी; डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने ये कहा

14 Feb 2026

VIDEO: आगरा में बोर्ड परीक्षा पर सख्ती, बिना आई-कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश, नकल पर 1 करोड़ जुर्माना और उम्रकैद

14 Feb 2026

VIDEO: 'सो रहे थे, तभी हुआ तेज धमाका' आगरा मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मकान पर गिरी क्रेन

14 Feb 2026

VIDEO: आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, शराब के ठेके पर गिरी क्रेन; हटाई जा रही मशीन

14 Feb 2026

VIDEO: भारी-भरकम क्रेन शराब के ठेके पर गिरी, आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

14 Feb 2026

VIDEO: भारी-भरकम क्रेन शराब के ठेके पर गिरी, आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान कैसे हुआ ये हादसा; स्थानीय युवक ने बताया

14 Feb 2026

VIDEO: गंगा उस पार जमकर हुई मारपीट, नाविकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

14 Feb 2026

Meerut: विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

14 Feb 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से किया सवाल, आखिर क्यों?

14 Feb 2026

VIDEO: बम-बम बोल रहा है... गीत से दर्शकों का मोह लिया मन

14 Feb 2026

चंडीगढ़ में आज से दौड़ेंगी पच्चीस नई इलेक्ट्रिक बसें, पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

14 Feb 2026

यमुनानगर में अग्रसेन चौक पर दो महीने से ट्रैफिक सिग्नल खराब, लोगों को जाम से हुई परेशानी

14 Feb 2026

फतेहाबाद: शिवरात्रि पर्व ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

14 Feb 2026

झज्जर: धीमी गति से चल रहा रोड निर्माण का काम, दुकानदार परेशान

कश्मीर में शोक: पूर्व कैबिनेट मंत्री गुलाम अहमद शाह का हुआ अंतिम संस्कार

14 Feb 2026

अंबेडकरनगर में एक चिकित्सक के सहारे रही जिला अस्पताल की ओपीडी, मरीज हुए परेशान

14 Feb 2026

बलरामपुर में थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें

14 Feb 2026

झज्जर: शिविर में दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed