{"_id":"6a46365f1f46c4d4f2083d66","slug":"government-college-professor-slapped-by-a-young-woman-after-she-entered-his-home-accused-of-sending-obscene-messages-for-a-year-and-a-half-video-going-viral-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4458649-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh: प्रोफेसर को उसके घर में घुसकर युवती ने पीटा, अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: प्रोफेसर को उसके घर में घुसकर युवती ने पीटा, अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, वीडियो वायरल
रायगढ़ जिले में शासकीय संत गहिरा गुरूरामेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर पर अश्ली मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए एक युवती के द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मामला लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कुंजारा में स्थित शासकीय संत गहिरा गुरूरामेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर रेमन भार्गव के उपर पिछले डेढ साल से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए गांव की रहने वाली एक युवती प्रोफेसर के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी है। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने नाराज युवती को काफी समझाने का प्रयास किया। युवती का कहना है कि प्रोफेसर पिछले डेढ साल से लगातार व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिये उसे मैसेज करके परेशान करते आ रहा है और अवैध संबंध बनाने दबाव डालते आ रहा है।
कल युवती अपने मंगेतर के साथ कालेज पहुंची और इस दौरान विवाद बढ़ने के बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पीड़िता कल लैलूंगा थाना पहंुचकर प्रोफेसर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है हालांकि दोनों पक्षों के बीच चर्चा उपरांत समझौता हो गया है। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।