{"_id":"68b69de47bda10f98202c196","slug":"video-youth-tore-poster-of-chhattisgarh-minister-lakhan-lal-devangan-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी के पोस्टर पर विवाद: कोरबा में नाराज लोगों ने कर दी पिटाई, देर रात तक होता रहा जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी के पोस्टर पर विवाद: कोरबा में नाराज लोगों ने कर दी पिटाई, देर रात तक होता रहा जमकर हंगामा
छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के पोस्टर को एक युवक ने सरे राह फाड़ दिया। इसकी जानकारी जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो उन्होंने एक युवक को घेर लिया। जब उससे ऐसा करने का कारण पूछा गया तो वह कुतर्क करने लगा। उसकी एक युवक द्वारा पिटाई कर दी गई। युवक एक धार्मिक परिसर में पहुंच गया जहां उसकी पिटाई करने वाले युवक की भी उपस्थित थी। विवाद बढ़ गया और देर रात तक हंगामा होता रहा। बड़ी मुश्किल से पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को शांत कराया।सीएसईबी चौक से लेकर लगभग पूरे शहर में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को जब वाणिज्य मंत्रालय भी दिया गया तो उनके स्वागत में पोस्टर बैनर होर्डिंग लगाए गए। एक युवक बीती रात इसी पोस्टर को डंडे से निकाल कर फाड़ता देखा। इस युवक को कुछ लोगों ने ऐसा करने से रोका तब भी उसकी हरकत पर विराम नहीं लगा। धीरे-धीरे यह हरकत भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई। कुछ युवकों के साथ पोस्टर फाड़ने वाले युवक का विवाद हुआ। युवकों ने उसे दो-चार थप्पड़ मार दिए। युवक पास में ही निर्मित एक धार्मिक परिसर में जा घुसा। उसे पीटने वाले युवक भी धार्मिक परिसर पहुंच गए। जहां पिटने वाले युवक के परिचितों ने पीटने वाले युवकों को भी पीट दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।