फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Unidentified body found in field near Panchpedi, Urga, Korba, head injuries spark murder suspicion,

कोरबा: सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता; सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Wed, 02 Sep 2026 01:29 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 01:29 PM IST
सार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचपेडी में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पीडीएस भवन के पास खेत में पड़ा मिला है।

विज्ञापन
Unidentified body found in field near Panchpedi, Urga, Korba, head injuries spark murder suspicion,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचपेडी में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पीडीएस भवन के पास खेत में पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने जब खेत के पास शव देखा तो पूरे गांव में खबर तेजी से फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आज प्रातः ग्रामीण खेतों की ओर गए थे, तभी उन्होंने खेत में एक शव पड़ा देखा। शव से दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव को पड़े हुए 2 दिन से ज्यादा समय हो गया है। शव के सिर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह हत्या है या कोई अन्य घटना, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन


अज्ञात व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक स्थानीय है या बाहरी व्यक्ति है। शव की स्थिति ऐसी है कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मामले की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति शव के पास न जाए ताकि साक्ष्य सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरगा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया है। फोरेंसिक टीम शव और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और लापता लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है।


पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पंचपेडी गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed