फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Elderly man dies after brutal assault by drunk friend over photo clicking for social media viral threat in Kor

कोरबा: सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी पर भड़का विवाद, दोस्त की पिटाई से 15 दिन बाद बुजुर्ग की मौत

Wed, 02 Sep 2026 12:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 12:49 PM IST
सार

कोरबा जिले में घर की दहलीज पर बैठकर दोस्तों के साथ शराब पीने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन
Elderly man dies after brutal assault by drunk friend over photo clicking for social media viral threat in Kor
सोशल मीडिया में वायरल करने को लेकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में घर की दहलीज पर बैठकर दोस्तों के साथ शराब पीने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी। शराब के नशे में उसके ही दोस्त ने डंडे से हमला करने के बाद हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने करीब 15 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। मामला जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के महगवां डांड जटगा गांव का है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 64 वर्षीय प्रसाद सिंह नेटी के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी जुरान बाई के साथ गांव में रहता था। पुलिस के मुताबिक, घटना 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। उस समय पत्नी मायके गई हुई थी और प्रसाद घर पर अकेला था। इसी दौरान उसके दोस्त हीरासिंह नेटी और समारू उर्फ बबलू नेटी वहां पहुंचे। तीनों घर की दहलीज पर बैठकर मछली के साथ महुआ शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच गांव का युवक राहुल नेटी वहां से गुजरा। उसने तीनों की शराब पीते हुए तस्वीर मोबाइल से खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहते हुए वहां से चला गया। यह बात समारू को नागवार गुजरी। उसने प्रसाद पर ही राहुल को बुलाकर फोटो खिंचवाने का आरोप लगाया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर समारू ने घर में रखे डंडे से प्रसाद पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने डंडा टूटने तक प्रसाद को पीटा और इसके बाद जमीन पर पटककर लात-मुक्कों से भी मारपीट की। हीरासिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो समारू ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद हीरासिंह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

हमले में गंभीर रूप से घायल प्रसाद पूरी रात अपने घर में पड़ा रहा। अगले दिन ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने पर उसे पौड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर कर दिया।


करीब 15 दिनों तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद मंगलवार शाम प्रसाद सिंह की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस ने मेमो के आधार पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस आरोपी समारू उर्फ बबलू नेटी की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed