फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dadar drain overflows in Korba, Scorpio swept away in strong current, three youths rescued, live video emerges

कोरबा में तेज बहाव में बह गई स्कॉर्पियो: गाड़ी की छत पर अटकी तीन जिंदगियां; लोगों ने किया रेस्क्यू

Sat, 29 Aug 2026 07:09 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 07:09 PM IST
Dadar drain overflows in Korba, Scorpio swept away in strong current, three youths rescued, live video emerges
कोरबा में शनिवार को हुई तेज बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर का दादर नाला उफान पर आया तो यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नाला पार करने की कोशिश कर रही एक स्कॉर्पियो अचानक पानी के तेज बहाव में बहने लगी। वाहन में तीन युवक सवार थे। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो तेज बहाव में बहती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार तीनों युवक सुभाष ब्लॉक स्थित एसईसीएल क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे दादर नाला पार करने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने और पानी का बहाव कम होने का इंतजार करने की सलाह दी थी, लेकिन युवक वाहन लेकर नाला पार करने लगे।

जैसे ही स्कॉर्पियो नाले के बीच पहुंची, पानी का तेज बहाव वाहन को अपने साथ बहाकर ले गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक स्कॉर्पियो पानी में तैरती रही और तीनों युवक जान बचाने के लिए वाहन की छत पर बैठे रहे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए रेस्क्यू कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे के बाद नाले के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दादर नाला हर साल बारिश के दौरान उफान पर आ जाता है। नाले के किनारे बसे करीब आधा दर्जन घर भी जलभराव की समस्या से प्रभावित हैं।

लोगों का कहना है कि बार-बार ऐसी स्थिति बनने के बावजूद नाले की सफाई, गहराईकरण और जल निकासी को लेकर स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील की जा रही है कि बारिश के दौरान नाले में पानी का बहाव तेज होने पर किसी भी हालत में उसे पार करने का जोखिम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में सीवर के चैंबर का ढक्कन टूटा, लोगों ने जुगाड़ से बना लिया बचने का रास्ता

29 Aug 2026

लखनऊ के कई इलाकों में झमाझम बारिश

29 Aug 2026

चित्रकूट में खतरे के निशान से नौ मीटर ऊपर बह रही मंदाकिनी, रामघाट पर मंदिरों और घरों में फंसे लोग

29 Aug 2026

जॉर्जियन हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी कैंप का आयोजन, विधायक सुनील पटेल ने किया उद्घाटन, VIDEO

29 Aug 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर लालपुर स्टेडियम में हॉकी मुकाबला, VIDEO

29 Aug 2026
विज्ञापन

यूजीसी एक्ट में सुधार के विरोध में शास्त्री घाट पर प्रदर्शन, VIDEO

29 Aug 2026

अलीगढ़ में ख्वाजा चौक के पास झगड़ा, दो बाइक सवार घायल

29 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: हजारा नहर में नहाते समय डूबा 21 वर्षीय युवक, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने; तलाश जारी

29 Aug 2026

फतेहाबाद: जंडी मोहल्ले में घर का ताला तोड़कर 31 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी

29 Aug 2026

VIDEO: आगरा से मऊ की राह होगी आसान, वडोदरा-मऊ स्पेशल ट्रेन के 9 फेरे बढ़े; यात्रियों को बड़ी राहत

29 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर मुसीबत का सफर...ट्रेन-बसों में सीट के लिए जंग, गेट पर लटककर पहुंचे यात्री; बेबस दिखी बहनें

29 Aug 2026

VIDEO: राजा की मंडी स्टेशन पर चार माह नहीं रुकेंगी दो पैसेंजर ट्रेन

29 Aug 2026

VIDEO: मेडिकल की पढ़ाई के लिए देहदान कर गईं मीनाक्षी मदान

29 Aug 2026

VIDEO: अगले महीने से आईएसबीटी तक दाैड़ेगी आगरा मेट्रो

29 Aug 2026

VIDEO: एसएन इमरजेंसी का ट्रायज एरिया तैयार, गेट पर ही मिलेगा घायलों को इलाज; 14 बेड की होगी व्यवस्था

29 Aug 2026

VIDEO: ब्रेस्ट में दिखें ये बदलाव, तो हो जाएं सावधान...इस भयानक बीमारी के संकेत, जिसका देरी से इलाज देता है मौत!

29 Aug 2026

VIDEO: जानें कब होगी जेआरएफ, नेट और शिक्षक अभ्यर्थियों की पीएचडी काउंसलिंग, आया नया अपडेट

29 Aug 2026

VIDEO: अपार आईडी में स्कूलों की सुस्ती, एक महीने में सिर्फ 60% बढ़ा आंकड़ा; स्कूलों को दो दिन का अल्टीमेटम

29 Aug 2026

VIDEO: बदहाल सिस्टम...38 हैं मशीनें, जिमें से 16 ही चालू; 25 हजार बच्चों का अब तक नहीं बना आधार

29 Aug 2026

VIDEO: बेवर डिपो पर कानपुर मार्ग की बसों की कमी, घंटों इंतजार को मजबूर यात्री

29 Aug 2026

जालंधर के स्कूल में दो महीने में तीसरी बार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

29 Aug 2026

कपूरथला में बैंक में लगी आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर नुकसान; लॉकर क्षेत्र सुरक्षित

दुर्ग में रक्षाबंधन की रात खूनी खेल: दोस्तों के साथ घर लौट रहे युवक की चाकू-पत्थर से हत्या

29 Aug 2026

फतेहाबाद: टोहाना में कुला-इंदाछोई मार्ग पर बने जर्जर पुल पर नहरी विभाग ने करवाया मरम्मत कार्य

29 Aug 2026

वीडियो: शिमला में शतरंज की बिसात पर दिमागी जंग, रोटरी क्लब की चैंपियनशिप में जुटे खिलाड़ी

29 Aug 2026

गुरुग्राम: धनकोट बाइपास पर लग रहा लंबा जाम, झज्जर-रोहतक आने-जाने वाले रोज होते हैं परेशान; देखें रिपोर्ट

29 Aug 2026

बाराबंकी में रक्षाबंधन पर मौसी के घर आया युवक गोमती में डूबा, तलाश जारी

29 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का फूंका पुतला, कई संगठनों ने दिया समर्थन

29 Aug 2026

कुल्लू: डीएवी मौहल में हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम, अमर उजाला फाउंडेशन ने किया आयोजन

29 Aug 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गोंडा में खेल मैदान में दिखा उत्साह, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

29 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed