{"_id":"6aa3897db745de179b048d45","slug":"hydra-hits-bike-in-korbas-bango-three-year-old-girl-dies-three-family-members-injured-driver-flees-korba-news-c-1-1-noi1487-4711614-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत
Fri, 11 Sep 2026 01:31 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:31 PM IST
सार
तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने बाइक सवार एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची पहिए में फंसने से मौके पर ही काल के गाल में समा गई, जबकि उसके माता-पिता और एक साल का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा,बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बांगो थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की पहिए में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और एक साल का मासूम भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार तनेरा निवासी राम कुमार पोर्ते अपनी पत्नी प्रेम लता पोर्ते, तीन साल की बेटी स्नेहा पोर्ते और एक साल के बेटे इसरुस्तम के साथ बाइक पर ससुराल से अपने घर तनेरा से रावा की ओर लौट रहे थे। परिवार खुशी-खुशी घर जा रहा था, लेकिन रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइड्रा ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक हाइड्रा के अगले पहिए में फंस गई और हाइड्रा उसे कुछ दूरी तक घसीटता रहा। इसी दौरान तीन साल की स्नेहा पहिए की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि राम कुमार, प्रेम लता और एक साल का इसरुस्तम सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर हाइड्रा को रुकवाया और घायलों को संभाला। इसी बीच चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखा गया है।
बांगो पुलिस ने मर्ग कायम कर हाइड्रा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।