{"_id":"68371c586676dd25fa0ec715","slug":"video-70-soldiers-were-given-training-to-rescue-the-injured-in-road-accidents-the-team-came-from-raipur-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायलों को बचाने के लिए 70 जवानों को दिया गया प्रशिक्षण,रायपुर से आई थी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायलों को बचाने के लिए 70 जवानों को दिया गया प्रशिक्षण,रायपुर से आई थी टीम
जगदलपुर में आये दिन हो रहे सड़क हादसों में रोजाना कोई ना कोई अपनी जान गवा रहा है, ऐसे में कई बार ये स्थिति देखने को मिलती है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद घायलों को निकालने में काफी परेशानी होती है, ऐसे में इस विषम परिस्थिति में घायलों को कैसे निकालना है इसी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, जिसमें 70 जवानों को इसे लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण के संबंध में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त वाहन से किस प्रकार से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का प्रशिक्षण दिया गया, सुबह 9 से लेकर दोपहर 1 बजे तक जिले के सभी थाना, चौकी व यातायात से आए 70 जवानों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में वाहन जब क्षतिग्रस्त हो जाये और वाहन में सवार व्यक्ति फंसे रह जाते हैं, ऐसे स्थिति में क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे हुए घायल व्यक्ति को बाहर निकाल कर उसे उचित उपचार के लिए अस्पताल ले जाना रहता है, इसी तारतम्य में यातायात जगदलपुर को मिले टूल किट कटर से वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को काट या हटाकर घायल व्यक्ति को वाहन से कैसे बाहर सुरक्षित निकाल सकते हैं, इस बात को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस लाइन में दिया गया, इनके द्वारा प्रैक्टिकल के साथ पुलिस लाइन में रायपुर से आए टीम द्वारा बताया एवं समझाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।