{"_id":"69fffe3a8031c675ac06f3b5","slug":"jaam-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4262677-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: नेशनल हाईवे-45 पर फिर संकट, कारीआम के पास दो हादसों से लंबा जाम; फंसे रहे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: नेशनल हाईवे-45 पर फिर संकट, कारीआम के पास दो हादसों से लंबा जाम; फंसे रहे सैकड़ों वाहन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जबलपुर से केंवची होते हुए बिलासपुर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 45 लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। सड़क निर्माण में हो रही देरी और अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली से इस मार्ग पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
देर रात कारीआम गांव के पास हुए दो अलग-अलग हादसों के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कोयले से भरा एक ट्रेलर खराब सड़क के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, एक लोड ट्रक का पट्टा भी सड़क की खराब हालत के चलते टूट गया।
दोनों भारी वाहनों के सड़क पर फंस जाने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 150 से 200 वाहन जाम में फंसे रहे। यात्री पूरी रात सड़क पर परेशान होते रहे और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन किसी तरह अपने रास्ते निकाल पा रहे थे।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि ठेका कंपनी और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि देर रात हुई घटना के बाद सुबह तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जाम खुलवाने के लिए भी कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। यात्रियों ने स्थानीय प्रशासन और नेशनल हाईवे प्रबंधन से सड़क निर्माण में तेजी लाने की मांग की है ताकि बरसात से पहले सड़कें बन सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।