Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Police search the house of the history-sheeter, during the search, 4 accused were arrested along with a large
{"_id":"6abc96c85f037696af0b5472","slug":"police-search-the-house-of-the-history-sheeter-during-the-search-4-accused-were-arrested-along-with-a-large-quantity-of-illegal-weapons-mule-account-documents-lakhs-of-rupees-in-cash-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4781339-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर के घर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग: हथियारों का जखीरा और तीन लाख कैश बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर के घर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग: हथियारों का जखीरा और तीन लाख कैश बरामद, चार गिरफ्तार
दुर्ग जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे सरप्राइज चेकिंग अभियान के तहत वैशाली नगर थाना पुलिस ने एक निगरानीशुदा हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में कथित अवैध हथियार, नगदी और म्यूल खातों से जुड़ी जानकारी मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आलोक उर्फ आलू उर्फ सिम्मी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
घर में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, वैशाली नगर थाना की टीम सरप्राइज चेकिंग के लिए आलोक के घर पहुंची थी। आरोप है कि शुरुआत में घर में मौजूद महिलाओं ने पुलिस को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस टीम ने तलाशी की कार्रवाई शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को घर से चाकू, तलवार, चापड़ और एक एयरगन बरामद हुई। इसके अलावा करीब 3 लाख रुपये नकद मिलने की भी जानकारी पुलिस ने दी है।
मोबाइल में 200 से ज्यादा म्यूल खातों की जानकारी मिलने का दावा
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान मोबाइल फोन में 200 से अधिक म्यूल खातों से संबंधित जानकारी और दस्तावेज मिले हैं। पुलिस अब इन खातों के इस्तेमाल और उनसे जुड़े लेन-देन की जांच कर रही है। म्यूल अकाउंट के जरिए आमतौर पर किसी अन्य व्यक्ति के खाते का इस्तेमाल लेन-देन के लिए किया जाता है। पुलिस इस मामले में बरामद डिजिटल जानकारी और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
हिस्ट्रीशीटर समेत पत्नी, बहन और मां गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में आलोक के साथ उसकी पत्नी, बहन और मां को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आलोक और उसका भाई थाने के निगरानीशुदा गुंडा बदमाश हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आलोक के खिलाफ जुआ खिलाने से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिली है। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच अभी जारी है।
एएसपी ने बताया- जांच जारी
दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि सर्चिंग अभियान के दौरान वैशाली नगर थाना क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाश के घर तलाशी ली गई। इस दौरान कथित अवैध हथियार, म्यूल अकाउंट से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल में डिजिटल जानकारी और नगदी बरामद हुई है।
एएसपी के मुताबिक, बरामद एयरगन समेत अन्य सामान की जांच की जा रही है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में म्यूल खातों और हथियारों से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।