{"_id":"6a5ae4a6cf18318cba0def0c","slug":"durg-murder-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4514726-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg Murder: दुर्ग में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Murder: दुर्ग में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलगांव पुलिस और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। घटनास्थन की जानकारी मिलने पर दुर्ग सीएसपी और क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
पुलगांव थाना क्षेत्र के पुलगांव नाला के पास स्थित जंगलनुमा क्षेत्र में एक महिला की अर्धनग्न हालत में महिला का शव देखने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलगांव पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची। महिला गुरुवार दोपहर से लापता थी। जिसकी रिपोर्ट उनके परिजनों ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद महिला के सिर पर वार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगो से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।