{"_id":"69457f180b2136e42b01a018","slug":"video-adulteration-exposed-in-a-sweet-shop-in-dhamtari-2025-12-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: धमतरी में मिलावट का खुलासा, बस स्टैंड की एक स्वीट शॉप में फफूंद लगा कलाकंद, बासी मिठाई जब्त की और नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: धमतरी में मिलावट का खुलासा, बस स्टैंड की एक स्वीट शॉप में फफूंद लगा कलाकंद, बासी मिठाई जब्त की और नष्ट
धमतरी जिले के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज जिला धमतरी के बस स्टैंड चौक–चौराहों एवं डेयरियों में खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों—पनीर, मावा एवं मिठाइयों—की सघन जांच एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना था।बताया गया कि निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड स्थित भगवती बीकानेरी स्वीट्स एवं नमकीन में फफूंद लगा हुआ लगभग 5 किलोग्राम कलाकंद पाया गया। साथ ही 2 किलोग्राम मलाई बार भी पुराना एवं बासी अवस्था में पाया गया। इसके साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए हेमंत डेयरी, धमतरी से पनीर का नमूना भी संकलित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा अमानक एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फनेश्वर पिथौरा द्वारा उक्त अमानक मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। गुणवत्ता जांच हेतु मिठाइयों के नमूने संकलित कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए प्रेषित किए गए हैं।टीम द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र एवं डेयरियों का निरीक्षण करते हुए पाया गया कि कुछ स्थानों पर ताजा पनीर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रैवल्स संचालकों, बस स्टैंड स्थित दुकानदारों एवं जिले में कार्यरत विभिन्न कैटरिंग सेवा संचालकों से बाहर से आयातित एनालॉग पनीर के संबंध में पूछताछ की गई तथा इसकी संभावित आपूर्ति की पतासाजी की जा रही है।जिला प्रशासन ने दुकानदारों एवं खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है तथा नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को तत्काल दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।