{"_id":"694d3dc1b716435109098187","slug":"video-a-fire-broke-out-at-the-manikanchana-center-in-dhamtari-2025-12-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में मणिकंचन केंद्र में लगी आग, लाखों का कबाड़ हुआ राख, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में मणिकंचन केंद्र में लगी आग, लाखों का कबाड़ हुआ राख, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
धमतरी जिले एक भवन में आग लगने का मामला सामने आया है, जहां इस भीषण आग लगने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।वही सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया है। भावन में आग लगने का कारण अभी अज्ञात है,जिसकी जांच की जा रही है।मिली जानकारी अनुसार धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिकंचन केंद्र में भीषण आग लग गई थी।भीषण आग लगने से केंद्र से कई फीट ऊपर तक धुंआ उठने लगा था।जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।बताया गया कि मणि कंचन केंद्र में रोज की तरह काम करने स्वच्छता दीदी पहुंचती है। वही आज स्वच्छता दीदी को सूचना मिली कि केंद्र में आग लग गई है,जिस केंद्र में काम करने वाली दीदियां केंद्र पहुंची लेकिन तबतक आग भीषण रूप ले चुकी थी।वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया लिया है।मणि कंचन केंद्र की स्वच्छता दीदियों ने बताया कि केंद्र में बहुत सारा कबाड़ी का सामान रखा हुआ था।जो इस आग लगने से पूरा जलकर खाक हो गया,जिसकी कीमत लगभग लाखों में बताई जा रही है।केंद्र की दीदियों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। ग्रामीण ने बताया कि केंद्र में पानी बोर की सुविधा नहीं थी,अगर इसकी सुविधा होती तो आग पर पहले ही काबू पाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद भी कोई भी जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचे है जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश है। फिलहाल केंद्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने का मुख्य कारण की तलाश में जुट गई है।वही आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।