Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
In this temple in Dhamtari, childless women have their wishes fulfilled when they are trampled upon by the pri
{"_id":"6af729403d029192f302b2e9","slug":"in-this-temple-in-dhamtari-childless-women-have-their-wishes-fulfilled-when-they-are-trampled-upon-by-the-priests-feet-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4931726-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी: अंगारमोती मंदिर में अनोखी परंपरा, संतान सुख की कामना लेकर 1500 से ज्यादा महिलाएं पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: अंगारमोती मंदिर में अनोखी परंपरा, संतान सुख की कामना लेकर 1500 से ज्यादा महिलाएं पहुंचीं
दंडकारण्य के प्रवेशद्वार धमतरी जिले में देवी-देवताओं की गहरी मान्यता है। गंगरेल बांध के पास स्थित मां अंगारमोती मंदिर की महिमा निराली मानी जाती है। लोगों का अटूट विश्वास है कि माता सदियों से इस पूरे इलाके की रक्षा करती आ रही हैं।
हर साल की तरह दिवाली के बाद पहले शुक्रवार को गंगरेल स्थित अंगारमोती मंदिर में भव्य मेला लगा। इस मेले की सबसे खास बात संतान प्राप्ति से जुड़ी एक अनोखी और पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि इस विशेष दिन मंदिर के मुख्य पुजारी (बैगा) जमीन पर लेटी नि:संतान महिलाओं के ऊपर से चलकर गुजरते हैं। इससे उन महिलाओं की सूनी गोद भर जाती है। सैकड़ों महिलाएं संतान सुख की कामना लेकर माता के दरबार पहुंची। मां का आशीर्वाद पाने के लिए महिलाओं को इस परंपरा के कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है। वे सुबह से बिना कुछ खाए-पिए मंदिर पहुंचती हैं। महिलाएं अपने बाल खोलकर और हाथ में फूल व नारियल लेकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करती हैं।
परंपरा का निर्वहन
मंदिर में विशेष पूजा-पाठ के बाद मुख्य पुजारी (बैगा) पर स्वयं देवी का वास माना जाता है। जैसे ही बैगा मंदिर की ओर बढ़ते हैं, रास्ते में सभी महिलाएं औंधे मुंह लेट जाती हैं। बैगा उनके ऊपर से चलते हुए मंदिर तक जाते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि जिन महिलाओं के ऊपर बैगा का पैर पड़ता है, उनके घर में जल्द ही किलकारियां गूंजती हैं।
आस्था के आगे कमजोर पड़े नियम
पिछली बार करीब हजार महिलाएं इस परंपरा में शामिल हुई थीं, वहीं इस बार यह संख्या करीब 1500 के पार पहुंच गई। दूर-दराज के इलाकों से आए भक्तों की वजह से गंगरेल में सुबह से ही भारी भीड़ और मेले जैसा माहौल बना रहा। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े बुजुर्गों का कहना है कि यह मान्यता कई बार सच साबित हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग ने कई साल पहले इस प्रथा को बंद करवाने की कोशिश की थी। लेकिन लोगों की गहरी आस्था के सामने सारे नियम कमजोर पड़ गए और प्रथा आज भी पूरे विश्वास के साथ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।