{"_id":"6a8ef1a4db3b33a2d6066182","slug":"theft-worth-lakhs-solved-in-balrampur-7-interstate-thieves-arrested-14-kg-of-silver-seized-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4653784-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में ज्वेलर्स चोरी का बड़ा खुलासा: बिहार से अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में ज्वेलर्स चोरी का बड़ा खुलासा: बिहार से अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के अरविंद ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक की मदद से चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए बिहार के रोहतास जिले से अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक सुनार भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की रात अरविंद ज्वेलर्स बंद कर संचालक घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 20 किलो चांदी के जेवर, 50 ग्राम सोने के आभूषण, 10 किलो गिल्ट और 18 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुराग, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। आरोपियों की लोकेशन बिहार के रोहतास जिले में मिलने के बाद पुलिस टीम वहां रवाना हुई। स्थानीय पुलिस की मदद से छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि वे 15 अगस्त को पिकअप और बाइक से वाड्रफनगर पहुंचे थे। इसके बाद करीब दो दिन तक इलाके की रेकी की और मौका मिलते ही सब्बल से दुकान का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।
पुलिस पूछताछ में चोरी का माल दिनारा निवासी सुनार सुनील कुमार सोनी को बेचने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसके घर दबिश देकर चोरी की चांदी गलाकर तैयार की गई 14.175 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद कीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप, मोटरसाइकिल, सब्बल, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में बसंतपुर थाना, चलगली थाना और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।