{"_id":"69d0de902ac427eb390c890a","slug":"former-chhattisgarh-deputy-chief-minister-and-congress-leader-ts-singh-deo-has-termed-the-brutal-rape-and-murder-of-a-woman-in-ambikapur-as-a-horrific-incident-comparing-it-to-the-notorious-2012-delhi-nirbhaya-case-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4125153-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"'रो रहा अंबिकापुर' : दुष्कर्म के बाद हुई महिला की हत्या पर टीएस सिंहदेव का हमला, बोले-कानून व्यवस्था फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रो रहा अंबिकापुर' : दुष्कर्म के बाद हुई महिला की हत्या पर टीएस सिंहदेव का हमला, बोले-कानून व्यवस्था फेल
सरगुजा जिला के अंबिकापुर रिंग रोड स्थित महामाया चौक क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और बेरहमी से हत्या की घटना से पूरे शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य वारदात को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर आज रो रहा है और हर संवेदनशील व्यक्ति शर्मसार है। हमारी एक बेटी के साथ हुई यह दरिंदगी दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दिल दहला देने वाली है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब बेटियाँ सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं हैं।
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि यह घटना कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है। जब शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं है, तो सरकार किस बात का शासन चला रही है। टीएस सिंहदेव ने इस मामले में तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने व्यक्तिगत राय में ऐसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि हर बेटी की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। न्याय में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।