फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Dispute during Karma Puja: Accused arrested for a life-threatening attack on a youth with a *tangi* (axe).

करमा पूजा के बाद विवाद ने लिया खूनी रूप: युवक पर टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 09:40 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 09:40 PM IST
सार

सेरंगदाग गांव में करमा पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक पर टांगी से हमला करने का मामला सामने आया है। गर्दन और पीठ पर गंभीर चोट लगने के बाद पुलिस ने आरोपी उदय नगेसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
Dispute during Karma Puja: Accused arrested for a life-threatening attack on a youth with a *tangi* (axe).
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के थाना सामरीपाठ क्षेत्र के ग्राम सेरंगदाग में करमा पूजा के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ देर बाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक युवक पर टांगी से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक की गर्दन के नीचे और पीठ पर गहरे घाव आए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को प्रार्थी सुनील कुमार ने थाना सामरीपाठ में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि गांव के अखरा में करमा पूजा का आयोजन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


पहले हुआ विवाद, ग्रामीणों ने कराया शांत
शिकायत के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे प्रार्थी के बड़े पिता शीतल नगेसिया का गांव के ही उदय नगेसिया से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शीतल नगेसिया को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इसके बाद उदय नगेसिया भी अपने घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद उदय नगेसिया अपने घर से टांगी लेकर वापस आया और शीतल नगेसिया के पुत्र गेड़वा उर्फ भोटना नगेसिया पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा वार करने से पहले ग्रामीणों ने पकड़ा
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, टांगी के वार से भोटना नगेसिया की गर्दन के नीचे और पीठ पर गंभीर चोट आई। आरोपी ने दोबारा हमला करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।


बीएनएस की धारा 109 में मामला, आरोपी जेल भेजा
प्रार्थी की शिकायत के आधार पर थाना सामरीपाठ में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस धारा में हत्या के प्रयास से संबंधित अपराध का प्रावधान है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उदय नगेसिया निवासी सेरंगदाग को गिरफ्तार किया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed