हरियाणा प्रदेश की आशा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई हैं। पंचकूला में हजारों की संख्या में आशा कार्यकर्ता जुटीं। यहां जुटकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए हरियाणा विधानसभा का घेराव के लिए कूच किया। आनन-फानन में पंचकूला-चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस बल तैनात करके उन्हें रोका गया। लेकिन वे सीमा पर ही धरने पर बैठ गईं। पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की हुई।