{"_id":"6afb6f8b4c80dcd6070619df","slug":"the-screen-was-already-broken-they-demanded-15000-from-the-shopkeeper-when-he-refused-10-people-launched-an-attack-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1005-1176352-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: स्क्रीन पहले से टूटी थी, दुकानदार से मांगे 15 हजार<bha>;<\/bha> इन्कार पर 10 लोगों ने बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: स्क्रीन पहले से टूटी थी, दुकानदार से मांगे 15 हजार<bha>;</bha> इन्कार पर 10 लोगों ने बोला धावा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34सी में मोबाइल की स्क्रीन टूटने के विवाद में करीब 10 लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दुकानदार से मारपीट की। बूथ नंबर 101 स्थित मोबाइल दुकान के संचालक हैदर ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
हैदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को शाम करीब सात बजे एक व्यक्ति दुकान पर मोबाइल का ग्लास गार्ड बदलवाने आया था। पुराना ग्लास गार्ड हटाने पर मोबाइल की स्क्रीन पहले से टूटी मिली। आरोप है कि ग्राहक ने स्क्रीन टूटने का जिम्मेदार दुकानदार को ठहराते हुए 15 हजार रुपये नकद देने या नई स्क्रीन लगाकर देने की मांग की। हैदर ने पहले से टूटी स्क्रीन की भरपाई करने से इनकार किया तो ग्राहक ने उससे बहस और धमकी देनी शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर करीब 10 लोग दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद हैदर ने सेक्टर-34 पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी ह