{"_id":"6afb6f5b8ec971e2af0cbcc9","slug":"relief-from-traffic-congestion-at-pgi-elevated-corridor-to-be-built-from-khuda-jassu-to-sarangpur-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1079-1175909-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पीजीआई के जाम से मिलेगी राहत, खुड्डा जस्सु से सारंगपुर तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पीजीआई के जाम से मिलेगी राहत, खुड्डा जस्सु से सारंगपुर तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। खुड्डा जस्सु से सारंगपुर तक 1280 मीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की इस परियोजना पर करीब 78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए तैयार डिटेल नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (डीएनआईटी) को चीफ सेक्रेटरी ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस कॉरिडोर के बनने से शहर के उत्तरी हिस्से में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और बाहरी क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
इस परियोजना का सबसे ज्यादा फायदा पीजीआई, पंजाब यूनिवर्सिटी और सारंगपुर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को मिलेगा। खासकर पंजाब की ओर से आने वाले लोगों को पीजीआई के आसपास बार-बार लगने वाले जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। वहीं, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) से शहर में प्रवेश करने और यहां से कुराली व बद्दी की ओर जाने वाले वाहन चालकों का सफर भी आसान होगा।
स्थानीय और बाहरी ट्रैफिक को मिलेगी अलग राह
एलिवेटेड कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय वाहनों और लंबी दूरी के ट्रैफिक को अलग-अलग रास्ता देना है। अभी पीजीआई के आसपास मरीजों, एंबुलेंस, संस्थानों और स्थानीय वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर दबाव बना रहता है। व्यस्त सड़क के ऊपर से वाहनों को रास्ता मिलने से ट्रैफिक का आपसी टकराव कम होगा। पीक आवर्स में जाम से राहत मिलने और सफर का समय घटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आरसीसी और प्रीकास्ट तकनीक से होगा निर्माण
प्रशासन की योजना के अनुसार कॉरिडोर का निर्माण आरसीसी और प्रीकास्ट तकनीक से किया जाएगा। इसमें क्रैश बैरियर, ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट और पैदल यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परियोजना पूरी होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु होने से ईंधन की खपत और वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।
कोट
एलिवेटेड कोरिडोर की 78 करोड़ की डीएनआईटी अप्रूव हो चुकी है। इसका टेंडर निगम चुनाव के बाद ही लगाया जाएगा। इसके बनने से पंजाब और न्यू चंडीगढ़ साइड से शहर में आने वाले ट्रैफिक को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। - सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, प्रशासन