Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bettiah Bihar news husband murdered wife Oppose illegal relationship police investigation today
{"_id":"6778e6f9f3dba25e120c0a07","slug":"bihar-news-bettiah-bihar-news-husband-murdered-wife-oppose-illegal-relationship-police-investigation-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-2485568-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, छह महीने की थी गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, छह महीने की थी गर्भवती
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:28 PM IST
Link Copied
बिहार के बेतिया में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत की घाट उतार दिया। बताया जाता है कि पति का किसी दूसरी लड़की से अवैध संबंध था, जिसको लेकर पत्नी विरोध करती थी। इससे नाराज पति ने उसे मौत की नींद सुला दिया है। आरोप है कि पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी छह महीने की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका कि शादी मात्र आठ महीने पहले हुई थी।
घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठैया नुनियावा टोला वार्ड नंबर 8 की है। मृतका की पहचान कठैया नुनियावा टोला निवासी रामप्रवेश महतो की पत्नी बबीता कुमारी (30) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतका के भाई गोलू कुमार ने बताया कि उसकी बहन बबीता की शादी आठ महीने पूर्व रामप्रवेश महतो के साथ हुई थी। उसकी बहन छह महीने की गर्भवती थी। उसके पति का शादी के पहले से ही गांव के किसी लड़की से अफेयर है। उसकी बहन अपने पति को कई बार बात करते हुए पकड़ी थी, जिससे नाराज होकर उसके पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते थे।
मामले को लेकर दो बार पंचायती भी हुई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात जगदीशपुर थाना से फोन आया कि आपकी बहन की मौत हो गई है। जब हम लोग उसके ससुराल पहुंचे तो सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे और शव बेड पर पड़ा हुआ था। बबीता के कपड़े बिखरे हुए थे और ब्लाउज फटा हुआ था। साथ ही उसके गले पर निशान था और गले का माला टूट कर जमीन पर बिखरा हुआ था।
इधर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, उसके ससुर को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है। वहीं, एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस को देर रात सुचना मिली की एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राहुल कुमार एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके के लोगों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। हरेक बिंदुओं पर गहनता से पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।