फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Criminals killed youth in Madhubani Bihar villagers held DSP hostage

Bihar News: मधुबनी में अपराधियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने DSP को बनाया बंधक

Tue, 10 Feb 2026 03:27 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 03:27 PM IST
Criminals killed youth in Madhubani Bihar villagers held DSP hostage
मधुबनी जिले में एक बार फिर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बाइक छीनने के दौरान अपराधियों ने महिंद्रा एजेंसी में कार्यरत एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर ब्लॉक अंतर्गत राघोपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान जय नारायण मंडल के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

इलाके में तनाव, सड़क जाम और पथराव
दिनदहाड़े वाहन एजेंसी कर्मी की हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। अपराधियों द्वारा खुलेआम की गई इस वारदात से स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। हत्या की खबर मिलते ही आक्रोशित लोगों ने मधुबनी के रामपट्टी चौक को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क जाम के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन हालात और बिगड़ते चले गए।

डीएसपी सहित पुलिसकर्मी बंधक
आक्रोशित भीड़ ने रामपट्टी हाई स्कूल परिसर में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मियों को कुछ समय के लिए बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़ें:  भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को कोर्ट से मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला?

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और पुलिस अपराध पर नियंत्रण पाने में असफल साबित हो रही है। दिनदहाड़े इस तरह की हत्या को लेकर लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Police Ki Paathshala: राजकीय उच्च पाठशाला रायपुर सहोड़ा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित

10 Feb 2026

Haridwar: डीएम के निर्देश, शारदीय कांवड़ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार करें अधिकारी

10 Feb 2026

Vidisha News: देवपुर मंदिर को लेकर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का विवादित बयान, अधिकारियों को दी चेतावनी

10 Feb 2026

Ujjain Mahakal: सर्प और चन्द्रमा से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दर्शन

10 Feb 2026

तीन ट्रेलर सीज, 1.56 लाख का लगा जुर्माना; VIDEO

10 Feb 2026
विज्ञापन

सामुदायिक दावा फॉर्म का चार साल बाद भी नहीं हुआ निस्तारण, VIDEO

10 Feb 2026

क्रय केंद्रों पर नहीं तौल हो रहा छोटे किसानों का धान, VIDEO

10 Feb 2026
विज्ञापन

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश,छावनी में तब्दील हुआ गांव

10 Feb 2026

Budaun: अपराजिता कार्यक्रम में डॉ. अनुराधा ने छात्राओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

09 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 09 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News | Live News

09 Feb 2026

Barmer: बाड़मेर में विधिक जागरूकता शिविर में केवल चार विभाग हुए उपस्थित, सचिव ने कोर्ट में हाजिरी का आदेश दिया

09 Feb 2026

Bihar Politics: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, अभिनंदन सभा को किया संबोधित

09 Feb 2026

Baran News: बारां-प्रताप चौक पर गौसेवकों के प्रदर्शन से बढ़ा विवाद, एक्शन में आई पुलिस

09 Feb 2026

बराल गांव में भाजपा कार्यकर्ता पर 17 वोट कटवाने का आरोप

09 Feb 2026

VIDEO: भाकियू ने जनसमस्याओं पर एसडीएम को साैंपा ज्ञापन

09 Feb 2026

VIDEO: फतेहाबाद में महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर हंगामा, हटवाने पर तनाव

09 Feb 2026

VIDEO: शांति रखने को हिंदू-मुस्लिम वर्ग के लोगों के साथ की बैठक

09 Feb 2026

VIDEO: आगरा में जूता गोदाम में लगी आग, रिहायशी इलाके में मची अफरातफरी, दहशत में आए लोग

09 Feb 2026

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में सनातन मूल्यों पर हुआ मंथन

09 Feb 2026

VIDEO: रेल कोच रेस्टोरेंट में ले सकेंगे लजीज व्यंजनों का लुत्फ, 14 फरवरी से होगा शुरू

09 Feb 2026

Motihari: मनरेगा में धांधली का बड़ा खुलासा! मुखिया के दोनों भाइयों के नाम...'जी राम जी' में भ्रष्टाचार

09 Feb 2026

Agar Malwa: बड़ौद में बजरंग दल संयोजक से विवाद के बाद बवाल, दुकान में तोड़फोड़; बाजार बंद

09 Feb 2026

सूरजकुंड शिल्प मेले में अफ्रीका महाद्वीप के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति

09 Feb 2026

फरीदाबाद के 150 राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा सैनिटरी पैड का लाभ

09 Feb 2026

परीक्षा पे चर्चा: छात्रों ने पीएम मोदी से पाया परीक्षा तनाव से मुक्ति का मंत्र

09 Feb 2026

फरीदाबाद में मौसम का मिजाज बदला, तापमान में गिरावट

09 Feb 2026

फरीदाबाद के जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों का तांता, पंजीकरण से लेकर ओपीडी तक लगी रही लंबी कतारें

09 Feb 2026

जीबी पंत अस्पताल में न्यूरो इंटरवेंशन कैथ लैब की शुरुआत

09 Feb 2026

राष्ट्रीय रोलबॉल प्रतियोगिता: हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे फरीदाबाद के दशमीत, सियोना और रेहांशी

09 Feb 2026

बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में रजत-आर्यन की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक, शुभम ने ईताश को हराया

09 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed