फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raid illegal tea factory, illegal tea leaf packets worth Rs 3 lakh, empty wrappers seized Varanasi

वाराणसी: अवैध चाय फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 3 लाख रुपये के अवैध चाय पत्ती के पैकेट, खाली रैपर जब्त

Sat, 13 Feb 2021 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Feb 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Police raid illegal tea factory, illegal tea leaf packets worth Rs 3 lakh, empty wrappers seized Varanasi
पुलिस ने बरामद की अवैध चायपत्ती। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में शनिवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा अधिकारी और क्षेत्राधिकारी कैंट की टीम ने एक मकान में छापा मारा। इस दौरान लगभग 3 लाख रुपये की अवैध चाय पत्ती के भंडारण का पता चला।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के एक चाय कंपनी की अवैध भंडारण की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि राजू यादव निवासी अटल नगर कॉलोनी मवइयां के मकान में एक अवैध चाय कंपनी की बिक्री क्षेत्र के दुकानों पर चल रही है।
विज्ञापन


शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्राधिकारी कैंट ज्ञान प्रकाश राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्य राम यादव व महातीम यादव की टीम ने पहुंचकर राजू यादव के मकान पर छापा मारा। जहां से 40 किलो लूज चायपत्ती, 100 ग्राम और 250 ग्राम के 2200 भरे पैकेट के साथ ही सैकड़ों की संख्या में खाली रैपर जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी कैंट ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सूचना मिली की अटल नगर कॉलोनी में अवैध चाय फैक्ट्री का भंडारा कई दिनों से चल रहा है। कार्रवाई करते हुए राजू यादव के मकान पर युक्त सामग्री मिली जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की की जा रही है।

वही मकान मालिक राजू यादव ने बताया कि 15 दिन पहले एक व्यक्ति कमरे की तलाश में यहां आया था, जहां पर मेरे बेटे रोहित ने उसे कमरा दे दिया। उसके बाद वो यहां सामान रख कर चला गया। तब से दोबारा वह व्यक्ति यहां नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed