{"_id":"5a5f036f4f1c1b8c268b4d85","slug":"gift-packing-business-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट पैकिंग ऐसी कि नजरें तोहफे छोड़ पैकिंग पर अटक जाए, इनकी क्रिएटिविटी के लोग दीवाने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट पैकिंग ऐसी कि नजरें तोहफे छोड़ पैकिंग पर अटक जाए, इनकी क्रिएटिविटी के लोग दीवाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
गिफ्ट पैकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉबी को हुनर बनाया और कॅरियर को परवाज मिल गया। क्रिएटिविटी ऐसी कि देखने वालों की निगाहें तोहफे छोड़ उसकी पैकिंग पर ही अटक जाए। शादी-ब्याह से लेकर बेबी शॉवर पार्टी तक के न्योते को खास बनाना कोई इनसे सीखे। कहते हैं शौक बड़ी चीज है। इसी शौक ने जहां क्रिएटिविटी में रंग भरे, वहीं उसी शौक ने ही इनके कद्रदान भी बनाए हैं। जी हम बात कर रहे हैं गिफ्ट पैकिंग की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
गिफ्ट पैकिंग
- फोटो : अमर उजाला
शहर में कई महिलाओं ने गिफ्ट पैकिंग की कला में अपनी ग्लोबल पहचान बना ली है। अपने इस शौक को उन्होंने अच्छा खासा बिजनेस का रूप दे दिया है। अपनों को, मेहमानों को कुछ खास, कुछ अलग अंदाज में उपहार देने का शौक हर किसी को होता है। मड़ौली की नेहा रौनियार को बचपन से ही कुछ क्रिएटिव करने का शौक था। गिफ्ट पैकिंग को अपनी क्रिएटिविटी से खूबसूरत बनाना इनका शगल था। साल भर पहले उन्होंने गिफ्ट पैकिंग का बिजनेस शुरू किया। शादी-ब्याह से लेकर बर्थ डे पार्टी, बेबी शॉवर पार्टी में आमंत्रण पत्र देने से लेकर नेग, शगुन और रिटर्न गिफ्ट को बेहद खूबसूरती से सजाकर पेश करना इनकी खास कला है।
गिफ्ट पैकिंग
- फोटो : अमर उजाला
नेहा बास्केट, पोटली से सजे गिफ्ट हैंपर्स से लेकर हैंडमेड ज्वेलरी भी तैयार करती हैं। अब तक इनके ऑर्डर मुंबई, लखनऊ, दिल्ली तक से आ चुके हैं। नेहा का कहना है कि यहां गिफ्ट पैकिंग के बिजनेस को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मेरी कोशिश यही होती है कि हर बार कुछ क्रिएटिव और बेहतर दूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिफ्ट पैकिंग
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह रविंद्रपुरी की दीपा व पूजा सेठ पिछले कई साल से गिफ्ट पैकिंग का काम कर रही हैं। पहले छोटे-छोटे ऑर्डर मिल जाते थे लेकिन अब दायरा बड़ा हो गया है। साल भर पहले ही उन्होंने अपना सेटअप तैयार किया। शादी में साड़ी, लहंगों की पैकिंग से लेकर सुपाड़ी पैकिंग तक में उनका हुनर खूब देखने को मिलता है। रिंग सेरेमनी के लिए शगुन के नारियल तक को पैकिंग में इन्होंने शुमार किया है।
विज्ञापन
गिफ्ट पैकिंग
- फोटो : अमर उजाला
चेतगंज की रितिका जायसवाल भी इसी बिजनेस में हाथ आजमा रही हैं। वेडिंग पैकिंग से लेकर क्राफ्टिंग के हुनर के बूत ये बखूबी अपने उद्यम को आगे बढ़ा रही हैं। उनका कहना है कि शादी-ब्याह से तीज त्योहार जैसे कि दीवाली, रक्षाबंधन और भाई दूज के लिए ऑर्डर मिलते हैं।