Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   ASI gets his car washed by beggars outside, while a foreign national escapes from the lock-up inside

भोपाल: बाहर भिखारियों से कार धुलवा रहे थे एएसआई, अंदर लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार; हड़कंप

Sat, 21 Nov 2026 09:17 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2026 09:17 AM IST
सार

भोपाल के तलैया थाने के लॉकअप से पासपोर्ट मामले में हिरासत में रखा गया विदेशी नागरिक फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में एएसआई भिखारियों से अपनी कार धुलवाते नजर आए। पुलिस फरार नागरिक की तलाश और लापरवाही की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
ASI gets his car washed by beggars outside, while a foreign national escapes from the lock-up inside
लॉकअप में बंद विदेशी नागरिक पुलिस को चकमा देकर भागा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस थाने की जिम्मेदारी अपराधियों और संदिग्धों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखने की है, उसी थाने के लॉकअप से एक विदेशी नागरिक के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना तलैया थाने की है, जहां पासपोर्ट से जुड़े एक मामले में हिरासत में रखे गए विदेशी नागरिक ने पुलिस की निगरानी को चकमा देकर फरार हो गया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना ने थाने की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू थाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में घटना के दौरान थाने का एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अपनी कार भिखारियों से धुलवाते नजर आ रहे हैं। एक तरफ लॉकअप में बंद विदेशी नागरिक की निगरानी की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों पर थी, वहीं दूसरी तरफ थाने के बाहर पुलिसकर्मी की यह गतिविधि सामने आने से ड्यूटी के प्रति उनकी गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: पहाड़ों की बर्फबारी से एमपी में बढ़ी ठिठुरन: 7.1 डिग्री पहुंचा पारा, सात जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लॉकअप में बंद विदेशी नागरिक पुलिस की निगरानी से कैसे बच निकला? उस समय लॉकअप की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात थे या नहीं? ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे और विदेशी नागरिक के फरार होने की जानकारी पुलिस को कब मिली?

कोतवाली एसीपी संतोष पटेल ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। फरार विदेशी नागरिक की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय थाने में कौन-कौन से पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे और निगरानी में कहां चूक हुई। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिम्मेदारी तय कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed