Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Buxar Car flips into field after flung air seven youths dead driver missing five deceased Ghazipur

बक्सर में हादसा: 20 फीट उछलकर खेत में पलटी कार, सात युवकों की मौत, चालक लापता; पांच मृतक गाजीपुर के

Fri, 20 Nov 2026 08:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Nov 2026 08:34 PM IST
सार

बक्सर के सोनपा गांव के पास गुरुवार देर शाम बरातियों की कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पांच गाजीपुर और दो बक्सर के निवासी थे। बाइक सवार तीन और कार सवार चार युवकों की जान गई। टक्कर के बाद कार करीब 20 फीट उछलकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद कार चालक लापता है।

विज्ञापन
Accident in Buxar Car flips into field after flung air seven youths dead driver missing five deceased Ghazipur
बक्सर में दर्दनाक हादसे के बाद मातम। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मार्ग पर सोनपा के समीप बृहस्पतिवार देर शाम बरातियों की कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में सात युवकों की मौत हो गई। मृतकों में गाजीपुर के पांच और बक्सर जिले के दो युवक शामिल हैं।

विज्ञापन




हादसे में जिले के भतौरा गांव के चार युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार तीन युवकों में जिले के उतरौली निवासी अरुण कुमार और बिहार के सौरी निवासी शुभम कुमार व जलीलपुर निवासी शिवम कुमार शामिल हैं। वहीं, कार सवार भतौरा निवासी बादल कुमार, इरफान अंसारी, अरबाज खान और दिव्यांशु ठाकुर की जान चली गई। हादसे के बाद से कार चालक छांगुर उर्फ सतेंद्र लापता है।

विज्ञापन
Trending Videos

खबर सुनकर मचा कोहराम

बक्सर के डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव के युवक आई-20 कार से जा रहे थे और कार की गति काफी तेज थी। इसी दौरान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के पास हनुमान राय के डेरा के समीप कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

 टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार अरुण कुमार (23) निवासी उतरौली की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार शुभम कुमार (21) निवासी सौरी और शिवम कुमार (18) निवासी जलीलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बक्सर सदर अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Accident in Buxar Car flips into field after flung air seven youths dead driver missing five deceased Ghazipur
हादसे के बाद घर में विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

उधर, जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव निवासी कार सवार बादल कुमार (30), इरफान अंसारी (25),अरबाज खान (20), दिव्यांशु ठाकुर (22) की भी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक छांगुर उर्फ सतेंद्र मौके से लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

भतौरा के ग्राम प्रशासक ने बताया कि भतौरा गांव निवासी रामनिवास राम के पुत्र अरुण राम की बारात बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बिशुनपुरा गांव जा रही थी। इसी दौरान चौसा-मोहनिया मार्ग पर सोनपा गांव के समीप जलीलपुर स्थित हनुमान राय के डेरा के पास हादसा हो गया। 

टक्कर के बाद कार करीब 20 फीट हवा में उछलकर सड़क के दूसरी ओर खेत में पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला। वहीं, अरुण के मित्र सौरभ सिंह ने बताया कि अरुण छठ पूजा के लिए अपने ननिहाल गया था। वह दो दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार कार की टक्कर से हादसा हो गया। 

बक्सर के डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सात युवकों की मौत से गाजीपुर और बक्सर के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed