फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की होड़ ने मिटा दिए उम्र के फासले, इन पतंगों की रही ज्यादा मांग

Mon, 15 Jan 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 15 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
kites celebration in varanasi on the occasion of makar sankranti
kites - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर रंगबिरंगी पतंगों से बनारस का आसमान पट गया। खुशियों के आसमान में पतंगें खूब लहराईं, बलखाईं। छतों, पार्कों और घाटों से गंगा पार रेती तक पतंगबाजी की होड़ ने उम्र के फासले मिटा दिए। भक्काटे के शोर के बीच बच्चों ने जमकर पतंगें उड़ाईं तो बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं ने भी हाथ आजमाए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
kites celebration in varanasi on the occasion of makar sankranti
kites - फोटो : अमर उजाला

बनारसी युवाओं की टोलियों का तो कहना ही क्या। दिन में खिली धूप से मौसम और खुशनुमा हो उठा था।  धूप खिली तो सुबह सर्द हवाएं भी कमजोर पड़ गईं। गुनगुनी धूप और हल्की हवा के चलते पतंगबाजी के शौकीनों के लिए आदर्श मौसम बन गया। पतंगबाजी के अहसास को खास बनाने के लिए सबने अपने-अपने स्तर से तैयारियां की थीं। 
 
kites celebration in varanasi on the occasion of makar sankranti
kites - फोटो : अमर उजाला

छतों से पार्कों तक जगह-जगह बाकायदा म्यूजिक सिस्टम लगाए गए थे। चूड़ा-मटर, गाजर के हलवे के साथ तिलपट्टी, गजक की सोंधी खुशबू फिजा में फैली थी। गंगा पार रेती का खुशनुमा माहौल भी कुछ ऐसा ही था। छतों पर डीजे की धुन पर मस्ती के साथ युवाओं की टोलियां अपनी धुन में थीं तो महिलाओं, युवतियों ने भी उत्साह से पतंगबाजी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kites celebration in varanasi on the occasion of makar sankranti
kites - फोटो : अमर उजाला
समूहों में लोग पार्कों और गंगा पार रेती पर भी पहुंचे। सिगरा, चेतगंज, महमूरगंज, बीएचयू, मछोदरी, चौक, गोदौलिया, बेनियाबाग, लक्सा, रामापुरा, हबीबपुरा, लंका आदि इलाकों में सुबह से देर शाम तक पतंगबाजी का सिलसिला चला। जमीं से आसमां तक पतंगें बलखाती-इठलाती रहीं। कहीं मोदी-योगी के चित्र वाली पतंगें तो कहीं राहुल और नोटबंदी की पतंगें लहराती नजर आईं। 
 
विज्ञापन
kites celebration in varanasi on the occasion of makar sankranti
kites - फोटो : अमर उजाला

कटी पतंगों को लूटने के लिए शहर की गलियों में बच्चों का हुजूम एक तरफ से दूसरी तरफ दौड़ता-भागता रहा। दुकानों पर दिन भर पतंगों और मंझों की खरीदारी होती रही। पक्का महाल की गलियां मंझों से पटी रहीं। इससे आवागमन में लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। जगह-जगह तारों में मंझे और पतंगों के फंसने से दिक्कतें हुईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed