फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganjari Cricket Stadium School students will meet Sachin, Kapildev and sunil Gavaskar

गंजारी क्रिकेट स्टेडियम: सचिन, कपिलदेव और गावस्कर से मिलेंगे स्कूलों के छात्र, स्टेडियम के लिए सुझाया ये नाम

Fri, 22 Sep 2023 11:22 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Sep 2023 11:22 AM IST
सार

गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी भी शिरकत करेंगे। उन्हें कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर जैसे नामचीन खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Ganjari Cricket Stadium School students will meet Sachin, Kapildev and sunil Gavaskar
सचिन, कपिलदेव और गावस्कर से मिलेंगे स्कूलों के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। दोपहर में पीएम गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां भाजपा महिला मोर्चा, महिला जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएं पीएम का भव्य स्वागत करेंगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी के लिए 23 सितंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर सीएम योगी उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का स्थान बदला, बढ़ते जलस्तर के कारण लिया गया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन, कपिलदेव और गावस्कर से मिलेंगे छात्र

गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी भी शिरकत करेंगे। उन्हें कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर जैसे नामचीन खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिलेगा। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि गंजारी क्षेत्र के पांच किमी के 13 विद्यालयों के 1500 विद्यार्थी स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें शुक्रवार को टी शर्ट दी जाएगी। ताकि वे अलग लुक में दिखें। 

स्टेडियम का नाम राजनारायण के नाम पर करने की मांग

कल्लीपुर गांव स्थित लोक बंधु राजनारायण के ज्येष्ठ पुत्र राधेमोहन सिंह के निवास स्थल पर गुरुवार को बैठक हुई। इसमें क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि मोती कोट गंजारी में जन्म लेने वाले लोक बंधु राज नारायण के नाम से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का नामकरण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed