फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Place of world famous Ganga Aarti changed at Dashashwamedh Ghat, decision taken due to rising water level.

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का स्थान बदला, बढ़ते जलस्तर के कारण लिया गया फैसला

Fri, 22 Sep 2023 10:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Sep 2023 10:33 AM IST
सार

गंगा के जलस्तर में सुबह आठ बजे से दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। गुरुवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा की आरती सीढ़ियों पर जल पुलिस के पास चौकियों पर संपन्न कराई गई।

विज्ञापन
Place of world famous Ganga Aarti changed at Dashashwamedh Ghat, decision taken due to rising water level.
गंगा आरती का स्थल फिर से बदला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण गुरुवार को गंगा आरती के स्थल में बदलाव करना पड़ा। केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार रात में नौ बजे गंगा का जलस्तर 65.28 मीटर पर स्थिर था। गंगा के जलस्तर में सुबह आठ बजे से दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। गुरुवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा की आरती सीढ़ियों पर जल पुलिस के पास चौकियों पर संपन्न कराई गई।

विज्ञापन

 

दोपहर में तीखी धूप होने के बाद शाम को बारिश से राहत

यह भी पढ़ें-  Varanasi News: फंदे से लटकता मिला दक्षिण भारतीय श्रद्धालु, परिजनों से बात हुई तो हुआ बड़ा खुलासा!

विज्ञापन

वाराणसी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप से उमस बढ़ रही है तो कभी झमाझम बारिश से सिहरन का एहसास हो रहा है।
कभी तीखी धूप तो कभी उमस कुछ ऐसा ही मौसम गुरुवार को रहा। हवा भी थमी होने से लोग परेशान हुए। शाम करीब तीन बजे से बादलों की आवाजाही देखने को मिली। इसके बाद से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव हुआ। करीब पांच बजे तेज हवा के साथ थोड़ी देर के लिए बारिश हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।  मौसम में बदलाव का असर तापमान में भी देखने को मिला और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूतनम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह का मौसम एक-दो दिन से देखने को मिल रहा है, इसे मौसम विज्ञान में लोकल हीटिंग कहा जाता है। इस तरह का मौसम दो-तीन दिन बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed