फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four hours of digging in Varanasi city causing inconvenience to people for 18 hours

वाराणसी शहर का हाल: चार घंटे खोदाई और 18 घंटे की फजीहत, धूल-धुआं झेल रहे लोग

Fri, 17 Oct 2025 10:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 17 Oct 2025 10:41 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी शहर में कई इलाकों में सड़क खोदकर छोड़ दिया जा रहा है। जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। लोग धूल और धुआं झेल रहे हैं।  

विज्ञापन
Four hours of digging in Varanasi city causing inconvenience to people for 18 hours
सिगरा में खोदी गई सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार घंटे खोदाई और 18 घंटे फजीहत आम जनता झेल रही है। कहीं बिजली तो कहीं चौका बिछाने के नाम पर सड़कों की खोदाई की जा रही है। खासकर यह खोदाई रात 12 बजे से लेकर 4 बजे भोर तक होती है। इसके बाद मिट्टी पाटकर चले जाते हैं। इस चक्कर में 18 घंटे तक आम जनता धूल और धुआं से परेशान रहती है। इसका नजारा शहर के कई इलाकों में देखा जा सकता है।

विज्ञापन


सिगरा पर नगर निगम कार्यालय के पास ही खोदाई की गई है। इसी प्रकार रवींद्रपुरी, सिद्धगिरीबाग आदि में इलाकों में धूल और धुआं लोग झेल रहे हैं। सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है। सड़क किनारे गिट्टियों का ढेर लगा दिया है। यहां बिजली का तार डालने के लिए खोदाई करके छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ganga Aarti in Varanasi: काशी में गंगा के जलस्तर में पांच सेमी की कमी, छतों पर ही हो रही आरती
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के सत्यम ने कहा कि बनारस की सड़कों की हालत सुधरने वाली नहीं है। यहां की सड़कें साल भर खोदी जाती हैं और मरम्मत होती है। इसका खामियाजा जनता भुगतती है।

इसके बाद उसे पूरी तरह से बनाने के बाद आगे की सड़क खोदते। तो, इतनी परेशानी जनता को न झेलनी पड़ती। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि खोदाई की गई सड़कों को चलने लायक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed